छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, 3 जुलाई तक 10 ट्रेनें रद्द; कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑटो सिग्नलिंग कार्य के चलते 22 जून से 3 जुलाई 2026 तक 10 ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के समय और मार्ग में भी अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

जांजगीर-नैला स्टेशन पर चल रहा चौथी लाइन का कार्य

रेलवे अधिकारियों के अनुसार बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना के तहत जांजगीर-नैला स्टेशन के अप ग्रिड में ऑटो सिग्नलिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी का काम किया जा रहा है। यह कार्य 22 जून से 5 जुलाई 2026 तक विभिन्न चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसके कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू – 22 जून से 3 जुलाई तक रद्द।
  • 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर – 21 जून से 2 जुलाई तक रद्द।
  • 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर – 22 जून से 3 जुलाई तक रद्द।
  • 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर – 21 जून से 2 जुलाई तक रद्द।
  • 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर – 22 जून से 3 जुलाई तक रद्द।
  • 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू – 22 जून से 3 जुलाई तक रद्द।
  • 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू – 22 जून से 3 जुलाई तक रद्द।

    छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस देरी से चलेगी

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 1 जुलाई 2026 को कोरबा से रवाना होने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

इन ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव

  • 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 22 जून से 3 जुलाई तक केवल बिलासपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com