दर्दनाक हादसा: छज्जा ढहने से मजदूर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

राजनांदगांव जिले के ग्राम घुमका में रविवार सुबह एक पुराने मकान को तोड़ते समय छज्जा ढह गया। इस हादसे में मलबे में दबकर 28 साल के मजदूर अमर यादव की मौत हो गई। अमर चंडी चौक, घुमका का रहने वाला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अमर यादवबिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर समारू वर्मा की टीम में मजदूरी करता था। रविवार सुबह लगभग 7 बजे वह ठेकेदार समारू वर्मा के निर्देश पर घुमका निवासी अशोक साहू के पुराने पक्के मकान को तोड़ने का काम कर रहा था।

काम के दौरान जब अमर मकान का छज्जा तोड़ रहा था, तभी वह अचानक भरभराकर ढह गया। संतुलन बिगड़ने से अमर छज्जे के साथ करीब 10 फीट नीचे गिर गया और भारी मलबे के नीचे दब गया।

मलबे में दबे अमर को ग्रामीणों ने निकाला

छज्जा गिरने की आवाज सुनकर पास बैठे मोहल्ले के नोहेंद्र सिन्हा और अन्य स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद अमर को मलबे से बाहर निकाला। गंभीर हालत में अमर को तुरंत घुमका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था अमर

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर घुमका पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वह अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com