कोचिंग सेंटर बना मौत का जाल: आग में 6 की मौत, कई लोग अब भी फंसे होने की खबर

यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्र आग में फंस गए। कुछ ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। एक बच्चे ने पहले फ्लोर से कूद कर जान बचाई। लेकिन वह नीचे ग्रिल पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर हैं। एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म आग बुझाने में लगी है। फायरकर्मियों ने बिल्डिंग के पीछे की दीवार को तोड़ा है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 10-12 लोग अंदर फंसे हुए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे हैं। करीब 14 एम्बुलेंस मंगवाई गई हैं। फायरकर्मी दीवार तोड़कर बिल्डिंग के अंदर दाखिल हुए हैं। अंदर से 6 शवों को बाहर निकाला गया है।

बिल्डिंग में बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो है, जिसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है।

आलमबाग से आए प्रभजोत सिंह ने कहा- मेरा बेटा एनिमेशन आर्टिस्ट है। वह यहीं पर काम करता है। उसने सवा दो बजे फोन कर बताया कि पापा बचा लीजिए, यहां पर आग लग गई है। मैं दौड़कर यहां आया। अभी मेरा बेटा मिला नहीं है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com