भिलाई निगम ने टैक्स वसूली करने वाली रांची की कंपनी को काम से हटाया

भिलाईनगर। भिलाई नगर निगम ने घर-घर जाकर संपत्ति कर, जल कर, पट्टा किराया, दुकान किराया, जुर्माना व दंड वसूली के लिए जेम पोर्टल पर नई निविदा जारी की गई है। रांची की मेसर्स पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स प्रा.लि. को अनियमितताओं के चलते 3 साल में ही बाहर कर दिया गया है।

निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि मेसर्स पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स प्रा.लि. (रांची) के प्रबंधक को कई बार बैठक में टैक्स वसूली में पारदर्शिता, राजस्व वृद्धि, स्टाफ बढ़ाने और फील्ड वर्क कर वसूली के निर्देश दिए गए। इसके बावजूद कंपनी ने निर्देशों का पालन नहीं किया।

कंपनी ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को पिछले 5 माह से वेतन नहीं दिया है। साथ ही दिसंबर 2022 से ईपीएफ की राशि भी जमा नहीं की है। निगम की संपत्ति कर वसूली में भी नियमों का उल्लंघन किया ग

फील्ड वर्क की जगह ऑफिस में बैठकर वसूली : रांची की एजेंसी घर-घर जाकर सर्वे और वसूली नहीं कर रही थी। वह केवल जोन कार्यालयों एवं मुख्यालय में निगम द्वारा दिए गए कार्यालय में बैठकर उन्हीं हितग्राहियों से वसूली कर रही थी जो खुद संपत्ति कर जमा करने आते थे। इसके बदले कंपनी 6.15% कमीशन वसूल रही थी।

2 साल बचा : कार्यकाल समाप्त उक्त कृत्यों से नाराज होकर आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने कंपनी का 2 साल बचा कार्यकाल समाप्त कर दिया है। अब संपत्ति कर वसूली के लिए जेम पोर्टल में नई निविदा जारी की गई है। भिलाई निगम ने घर- घर जाकर टैक्स वसूली के लिए 3 साल की अवधि के लिए जेम पोर्टल पर निविदा निकाली है।

या।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com