सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिरी कार,VIDEO:ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर ड्राइवर को निकाला, चेतावनी बोर्ड नहीं लगा होने से हादसा

अलवर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में जयपुर से अलवर की ओर आ रही एक कार गहरे गड्डे में गिर गई। घटना बीती देर रात सावड़ी गांव के पास की है। यहां सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्य के लिए कई फीट गहरे गड्डे खोदे गए हैं, जिनमें कार जा गिरी। कार के गड्डे में गिरते ही जोरदार धमाका हुआ, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और दरवाजा तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला।

हादसे में घायल ड्राइवर को ग्रामीणों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक किशोर कुमार अलवर के निकट मदनपुरी गांव का निवासी है। जिसकी खुद की टैक्सी कार है।

दरअसल अलवर – नटनी का बारां रोड का चौड़ाईकरण का काम चल रहा है। बीच-बीच में छोटे पुलिया बन रहे हैं। उसके निर्माण का गड्ढा खुदा हुआ था। जिसमें कार पूरी चली गई।

‘अगर चेतावनी बोर्ड होता तो टल जाता हादसा’

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कंपनी और प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि सड़क पर इतने बड़े और गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।

सड़क निर्माण कार्य चलने के दौरान ठेकेदार द्वारा मौके पर कोई भी संकेतक (रिफ्लेक्टर) या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया था। रात के अंधेरे में ड्राइवर को गड्ढा दिखाई नहीं दिया। अगर वहां कोई चेतावनी बोर्ड लगा होता, तो यह हादसा नही होता।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि कार के गड्ढे में गिरते ही जोरदार आवाज हुई, जिससे आसपास के लोग सहम गए। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माणधीन सड़कों पर तुरंत चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com