तेज आवाज वाले हार्न पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, 20 बसों पर कार्रवाई

बिलासपुर में ट्रैफिक पुलिस ने तेज आवाज वाले प्रेशर हार्न इस्तेमाल करने वाली 20 बसों पर चालान की कार्रवाई की है। यह अभियान मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हार्न के खिलाफ चलाया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि तेज आवाज वाले हार्न प्रग्नेंट महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिल के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इससे ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ता है। ट्रैफिक ASP रामगोपाल करियारे अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई7
मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्न और अमानक सायरन लगे वाहनों की जांच की गई। नियम तोड़ने वालों पर चालान किया गया।
ट्रैफिक ASP रामगोपाल करियारे ने बताया कि ऐसे हार्न और सायरन से गंभीर बीमार लोगों को परेशानी हो सकती है। तेज आवाज से दिमाग पर भी असर पड़ सकता है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अब ऐसे हार्न बेचने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई होगी।
नशे में बस चलाने का मामला
जांच के दौरान बस (CG-09-F-0218) चालक जितेंद्र (30) को नशे की हालत में बस चलाते पकड़ा गया। वह प्रेशर हार्न का भी इस्तेमाल कर रहा था। उसके खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
बस मालिकों को चेतावनी
पुलिस ने बस मालिकों और संचालकों को साफ कहा है कि सभी चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं। नशेड़ी या लापरवाह चालकों को नौकरी पर न रखें।











