गुप्त दान, सोना-चांदी और 142 करोड़ की आय… महाकाल मंदिर में भक्तों ने दिल खोलकर किया दान

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान आय के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं. बाबा महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था और महाकाल कॉरिडोर के निर्माण के बाद दर्शनार्थियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है. इसी का परिणाम है कि मंदिर समिति को एक साल में रिकॉर्ड 142 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है
महाकाल मंदिर में रोजाना लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन को पहुंचती है. नंदी हॉल के बाहर से ही भक्त बाबा महाकाल के दर्शन करते हैं. यहीं स्थापित दान पेटियों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में दान भी करते हैं, जिससे मंदिर को सबसे अधिक आय प्राप्त होती है. मंदिर समिति के अनुसार, कुल 142 करोड़ रुपये की आय में से 78 करोड़ रुपये केवल दान के रूप में मिले हैं. यह पिछले छह सालों में सबसे अधिक दान राशि है और पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में करीब 27 करोड़ रुपये ज्यादा है.
लड्डू प्रसादी से 65 करोड़ की कमाई











