“अपनी औकात में रह, अंदर टिका दूंगा” : अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान तहसीलदार और ग्रामीण में तीखी बहस

बाड़मेर में अवैध निर्माण की कार्रवाई के दौरान पूर्व सरपंच ससुर और तहसीलदार, DSP और ASP के बीच बहस हो गई। पूर्व सरपंच ससुर ने आरोप लगाया कि तहसीलदार ने यहां कब्जे करवाए हैं।
उनकी बात तहसीलदार भड़क गए। कहा- अपनी औकात में रह, होश में बोलना, तुरंत टिका दूंगा याद रखना…
वहीं पूर्व सरपंच ससुर ने ASP से कह दिया कि आपका इस एक निर्माण से क्या लगाव है जो इसे छोड़ दिया।
ASP ने पूर्व सरपंच ससुर से कहा- बकवास मत करो, वहां जाकर बैठ जाओ।
इस दौरान बाड़मेर DSP रमेश कुमार शर्मा भी भड़क गए और पूर्व सरपंच ससुर की ओर इशारा करते हुए कहा- गाड़ी में बैठाओ इसको…
दरअसल, बुधवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई थी। इसमें मौके पर तहसीलदार हुक्मीचंद, एएसपी नितेश आर्य और DSP राकेश शर्मा मौके पर मौजूद थे। इसमें प्रशासन ने कच्चे निर्माण हटाए थे। इस दौरान एक कमरे को नहीं हटाने को लेकर सरपंच ससुर खैराजराम प्रजापत मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाया।
उनका कहना था कि इस अतिक्रमण को नहीं हटाना प्रशासन का पक्षपात करने का रवैया है। इसके बाद उनकी प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से बहस हो गई। पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। प्रशासन ने बुधवार 8 बजे कार्रवाई की थी। बाड़मेर ग्रामीण ग्राम पंचायत की खसरा संख्या 2546/1211 आगौर की जमीन पर बीते कई सालों से अतिक्रमण हैं। वहां पर कई भूमाफियाओं ने पक्के निर्माण तक करवा दिए गए।
ASP भड़के बोले- बकवास मत करो
पूर्व सरपंच ससुर ने एएसपी नितेश आर्य पर आरोप लगाते हुए कहा- आप का इस एक अतिक्रमण से क्या लगाव है, आपने आते ही रोकने का कह दिया।
एएसपी ने क्या बकवास कर रह हो, उधर जाकर बैठ जाओ।











