हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी और धर्मांतरण का आरोप, दो पास्टर गिरफ्तार, इलाके में तनाव

रायपुर। रायपुर ग्रामीण के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मांठ में धर्मांतरण से जुड़े एक मामले ने तूल पकड़ लिया है। हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने के आरोप में पुलिस ने दो पास्टरों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तारी के विरोध में ईसाई समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

जानकारी के अनुसार ग्राम मांठ निवासी हेमंत मरावी, अरुण कुमार उइके और राकेश कुमार उइके ने खरोरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि रायपुर निवासी सुशांत ज्ञानिक और उसका सहयोगी पीयूष पटेल पिछले कुछ समय से गांव के आदिवासी मोहल्ले में लगातार आकर लोगों को हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इस दौरान हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक मान्यताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की जाती थीं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी।

विरोध के बावजूद जारी रही गतिविधियां

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार आरोपियों को समझाने और इस तरह की गतिविधियां बंद करने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद गांव में प्रार्थना सभाओं और धर्म प्रचार का सिलसिला जारी रहा। आरोप है कि लोगों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें नियमित रूप से प्रार्थना सभाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाता था।

प्रार्थना सभा के दौरान बढ़ा विवाद

शिकायत के अनुसार 24 जून की शाम करीब 7 बजे सुशांत ज्ञानिक और पीयूष पटेल एक बार फिर ग्राम मांठ पहुंचे। यहां आदिवासी मोहल्ले में लोगों को एकत्रित कर प्रार्थना करने और ईसाई धर्म स्वीकार करने की बात कही गई। इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध जताया, जिसके बाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com