पति बाहर, साथ में दूसरी महिला… पत्नी ने बीच सड़क रोककर कर दी धुनाई, VIDEO वायरल

राजस्थान की राजधानी जयपुर के टोंक रोड पर एक महिला के हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में वह अपने पति को उसकी महिला मित्र के साथ घूमते हुए पकड़कर जमकर मारपीट करती नजर आई है बताया है कि बीच सड़क हो रहे हंगामे के दौरान किसी ने चोरी-छिपे वीडियो बना लिया था, जो कि बाद में वायरल कर दिया गया. वीडियो में महिला पति को जमकर लताड़ लगाती हुई नजर आ रही है.

स दौरान वह वायरल वीडियो में पति के बाल पकड़कर और जमकर थप्पड़ मारती नजर आ रही है. महिला ने पति की प्रेमिका को बीच सड़क जमकर पीटा. इस दौरान बुरी तरह चिल्ला-चिल्लाकर पति को धोखेबाज कह रही थी. इस दौरान भारी भीड़ जमा हो गई थी. कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हो गया था. इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बजाज नगर थाना अधिकारी रामधन ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जो कि दो दिन पुराना बताया जा रहा है.

क्या है पूरा विवाद?

बीच सड़क मारपीट के संबंध में किसी भी पक्ष की तरफ से कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पत्नी अपनी पत्नी को लगातार परेशान करता था. पत्नी को शक था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से अफेयर चल रहा है. इसी के चलते वह पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रही थी. दो दिनों पहले ने पति को उसकी महिला मित्र के साथ घूमते हुए पकड़ लिया था, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ. इसका का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना जयपुर के टोंड रोड स्थित गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है. दरअसल, एक व्यक्ति अपनी कथित प्रेमिका के साथ बाइक पर बैठकर कहीं जा रहा था, तभी उसकी पत्नी ने उन दोनों को देख लिया. पति को दूसरी महिला के साथ देकर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. महिला ने गुस्से में बाइक रोकर पति और उसके प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com