नारायणपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन: टेकला जंगल से हथियारों का जखीरा, तोयामेटा से 24 लाख कैश बरामद

नारायणपुर, 26 जून 2026। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सल प्रभावित इलाकों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान टेकला जंगल से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। वहीं छोटेडोंगर क्षेत्र के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 24 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने खुफिया सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। टेकला जंगल में की गई कार्रवाई के दौरान इंसास रायफल, एसएलआर, .303 रायफल, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह हथियार नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए थे।

इसके अलावा छोटेडोंगर के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्च के दौरान सुरक्षाबलों ने 24 लाख रुपये नकद बरामद किए। आशंका जताई जा रही है कि यह रकम नक्सली गतिविधियों के संचालन और संगठन के खर्च के लिए छिपाकर रखी गई थी।

सुरक्षाबलों का कहना है कि नक्सलवाद के कमजोर पड़ने के बाद अब जंगलों में छिपाए गए हथियारों, विस्फोटकों और अन्य संसाधनों को खोजकर नष्ट करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई को सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com