दुर्ग पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 थाना और चौकी प्रभारियों के तबादले, वैशाली नगर, सुपेला, छावनी समेत कई थानों को मिले नए प्रभारी

दुर्ग पुलिस में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शनिवार को आदेश जारी कर जिले के 10 थाना और चौकी प्रभारियों का तबादला कर दिया है।

इन सभी अधिकारियों को प्रशासनिक कारणों से नई जगह पर भेजा गया है। अब वैशाली नगर, पद्मनाभपुर, धमधा, नंदनी, उतई, सुपेला, पुरानी भिलाई और छावनी जैसे प्रमुख थानों में नए थाना प्रभारी जिम्मेदारी संभालेंगे।

जारी आदेश के मुताबिक वैशाली नगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा को एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) दुर्ग का प्रभारी बनाया गया है। वहीं एसीसीयू में पदस्थ निरीक्षक प्रमोद श्रीरिया को पद्मनाभपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

नियंत्रण कक्ष भिलाई में पदस्थ निरीक्षक महेश ध्रुव अब धमधा थाना की कमान संभालेंगे। उतई थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल का तबादला नंदनी थाना कर दिया गया है। वहीं पद्मनाभपुर थाना प्रभारी रहे निरीक्षक राजकुमार लहरे को वैशाली नगर थाना भेजा गया है।

सुपेला थाना के प्रभारी भी बदले गए

सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव को पुरानी भिलाई थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुरानी भिलाई थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज अब सुपेला थाना की जिम्मेदारी संभालेंगे। स्मृति नगर चौकी प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू को उतई थाना प्रभारी बनाया गया है।

उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव को धमधा थाना से हटाकर छावनी थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं छावनी थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित अंदवानी को स्मृति नगर चौकी प्रभारी के पद पर पदस्थ किया गया है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

* निरीक्षक प्रशांत मिश्रा: वैशाली नगर से एसीसीयू दुर्ग। * निरीक्षक प्रमोद रूसिया : एसीसीयू दुर्ग से पद्मनाभपुर थाना। * निरीक्षक महेश ध्रुव: नियंत्रण कक्ष भिलाई से धमधा थाना। * निरीक्षक अनिल पटेल: उतई थाना से नंदनी थाना। * निरीक्षक राजकुमार लहरे: पद्मनाभपुर थाना से वैशाली नगर थाना। * निरीक्षक विजय यादव: सुपेला थाना से पुरानी भिलाई थाना। * निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज: पुरानी भिलाई थाना से सुपेला थाना। * निरीक्षक राजेश साहू: स्मृति नगर चौकी से उतई थाना। * उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव: धमधा थाना से छावनी थाना। * उप निरीक्षक अमित अंदानी: छावनी थाना से स्मृति नगर चौकी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com