यूथ कांग्रेस चुनाव के बीच बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, अमित पठानिया हटे, डॉ. स्मृति रंजन लेंका को मिली कमान

छत्तीसगढ़ में Indian Youth Congress के चुनाव के बीच संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया को जिम्मेदारी से हटा दिया गया है, जबकि उनकी जगह डॉ. स्मृति रंजन लेंका को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने की खबर सामने आई है।

हालांकि Indian National Congress की ओर से इस बदलाव को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन 26 जून को जारी की गई स्टार परफॉर्मर सूची में डॉ. स्मृति रंजन लेंका के हस्ताक्षर सामने आने के बाद संगठन में बदलाव की पुष्टि मानी जा रही है।

यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस चुनाव लगातार विवादों में घिरा हुआ है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद से ही परिसीमन प्रक्रिया को लेकर संगठन के भीतर असंतोष और नाराजगी देखने को मिल रही थी। कई कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगाए थे।

बढ़ते विरोध और लगातार उठ रही शिकायतों के बीच संगठन को नामांकन प्रक्रिया तक स्थगित करनी पड़ी, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े होने लगे हैं। अब प्रदेश प्रभारी बदलने के इस फैसले को चुनावी विवादों से जोड़कर देखा जा रहा है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com