नवजात का शव लेकर आ रही एम्बुलेंस-भिड़ी, पिता की मौत:ड्राइवर को झपकी आने पर टोका भी था; 15 दिन पहले हुआ था बेटा

नवजात बेटे का शव लेकर आ रहे परिजनों की एंबुलेंस का एक्सीडेंट हो गया। ड्राइवर को बार-बार नींद की झपकी आ रही थी। पिता ने उसे टोका भी था।
अचानक एम्बुलेंस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में नवजात का शव लेकर आ रहे पिता की भी मौके पर मौत हो गई।
मामला भरतपुर सेवर थाना क्षेत्र के लुधावई का मंगलवार सुबह 5 बजे का है। हादसे में एंबुलेंस में सवार युवक की पत्नी, युवक के पिता और चाची भी घायल हो गए।
15 दिन पहले ही हेमंत की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। वहीं घटना में एंबुलेंस ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है।
खुशबू ने 15 दिन पहले बेटे को जन्म दिया था
ASI फतह लाल ने बताया- हादसा लुधावई पर सुबह 5 बजे हुई थी। हेतराम (29) निवासी बी-नारायण गेट की घटना में मौत हो गई। हेतराम की पत्नी खुशबू ने 15 दिन पहले भरतपुर के जनाना अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था।
हेतराम और खुशबू का बेटा प्रीमेच्योर हुआ था। जिसके कारण डॉक्टरों ने उसे जयपुर के जे.के. लॉन अस्पताल में रेफर कर दिया था।
सोमवार रात 11 बजे मौत हुई
ASI फतह लाल ने बताया- सोमवार रात 11 बजे हेतराम और खुशबू के बेटे की मौत हो गई। हेतराम उसकी पत्नी खुशबू (26), पिता जगदीश (50), चाची गुड्डी (40) नवजात बच्चे का शव लेकर एम्बुलेंस से भरतपुर आ रहे थे।
ड्राइवर को एम्बुलेंस चलाते समय बार-बार नींद की झपकी आ रही थी। इस पर हेतराम ने ड्राइवर को कई टोका भी था। इस पर वह एंबुलेंस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। जिसके कारण ये हादसा हो गया।
नींद की झपकी होने से हादसा हुआ
ASI फतह लाल ने बताया- लुधावई इलाके में अचानक ड्राइवर को जोरों से नींद की झपकी आई और, उसने आगे चल रहे वाहन में जोरों की टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि एम्बुलेंस आगे से पूरी तरह टूट गई। हेतराम आगे बैठे थे। ड्राइवर और हेतराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
ड्राइवर की हालत गंभीर
ASI फतह लाल ने बताया- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद चारों घायलों को तुरंत आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां हेतराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं एम्बुलेंस के ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे ICU में एडमिट किया गया है।
मजदूरी करता था हेतराम
ASI फतह लाल ने बताया- फिलहाल खुशबू, जगदीश और गुड्डी का इलाज भी जारी है। हेतराम मजदूरी का काम करता था। वह पहली बार ही पिता बना थे।
हेतराम की पत्नी और पिता को उनके मौत के बारे में नहीं बताया गया है। पुलिस ने हेतराम के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।











