रायगढ़ में जेल से रिहा युवक बना लुटेरा, बाहर आते ही युवक से 15 हजार लूटे; 2 गिरफ्तार

कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में गुरुवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से 6 साइबेरियन पक्षियों की मौके पर ही मौत हो गई। गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान दशहरा चौक स्थित एक इमली के पेड़ पर बिजली गिरी। इस दौरान पेड़ पर बड़ी संख्या में साइबेरियन पक्षी बैठे थे।
ग्रामीणों के अनुसार, हर साल बारिश से पहले साइबेरियन पक्षियों का समूह हजारों किलोमीटर का सफर तय कर कोरबा के कनकी क्षेत्र पहुंचता है। रामपुर के ग्रामीण इन पक्षियों को शुभ मानते हैं और इनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हैं।
तड़ित चालक लगे होने के बावजूद बिजली पेड़ पर गिरी
घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव में लगे तड़ित चालक (लाइटनिंग अरेस्टर) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि तड़ित चालक लगे होने के बावजूद बिजली पेड़ पर गिरी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी तड़ित चालकों का तकनीकी परीक्षण कराया जाए। उन्होंने खराब उपकरणों को तुरंत बदलने और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त उच्च क्षमता वाले लाइटनिंग अरेस्टर लगाने की अपील की। साथ ही, विशेषज्ञों की टीम से पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की गई है।
हर साल साइबेरियन पक्षियों के संरक्षण के लिए चलता है अभियान
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मृत पक्षियों का पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई शुरू की। वन विभाग हर साल इन साइबेरियन पक्षियों के संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाता है।
इसके तहत पेड़ों के नीचे जालियां लगाई जाती हैं ताकि गिरने पर पक्षियों को नुकसान न पहुंचे। शिकारियों और नुकसान पहुंचाने वाले लोगों पर भी नजर रखी जाती है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है।
वन अधिकारियों ने बताया कि मृत पक्षियों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इस घटना के बाद पक्षियों के संरक्षण के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता महसूस हुई है।











