रायपुर में गूंजेगी पंडवानी की विरासत, पद्म विभूषण तीजन बाई को कलाकार देंगे संगीतमय श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोककला परंपरा को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण स्वर्गीय तीजन बाई को आज रायपुर में संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। महंत घासीदास संग्रहालय परिसर स्थित मुक्ताकाशी मंच में दोपहर 2 बजे आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में प्रदेश के लोक कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देंगे।

लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों से जीवंत होगी पंडवानी की विरासत

श्रद्धांजलि समारोह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति के माध्यम से तीजन बाई के कला-साधना और लोक परंपरा के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को उनकी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना भी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, संस्कृति मंत्री, सांसद, विधायक तथा अनेक जनप्रतिनिधि समारोह में शामिल होकर स्वर्गीय तीजन बाई को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश की सांस्कृतिक और सामाजिक हस्तियां भी मौजूद रहेंगी।

पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकार करेंगे नमन

समारोह में पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित अनेक वरिष्ठ कलाकार भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। सभी कलाकार स्वर्गीय तीजन बाई के लोककला के क्षेत्र में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com