बिलासपुर कांग्रेस की पहली जिला बैठक आज, संगठन को धार देने बनेगी रणनीति

बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत गठित नई जिला, ब्लॉक और मंडल समितियों के गठन के बाद बिलासपुर शहर जिला कांग्रेस की पहली महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को आयोजित होगी। यह बैठक दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन में होगी, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रूपरेखा तय की जाएगी।
संगठन को मजबूत बनाने पर रहेगा फोकस
बैठक में जिला संगठन प्रभारी सुबोध हरितवाल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस दौरान नवगठित समितियों के सुचारू संचालन, संगठनात्मक समन्वय, बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने और आगामी जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और भविष्य की रणनीति पर भी विचार-विमर्श होगा।
सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की रहेगी मौजूदगी
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्ष, सेक्टर और वार्ड अध्यक्ष, बूथ पदाधिकारी सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, किसान कांग्रेस, आईटी सेल और सोशल मीडिया विभाग समेत सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।











