प्राइवेट कार को छूट, अब इन वाहनों से होगी वसूली… बिहार में टोल टैक्स को लेकर बड़ा बदलाव

बिहार में टोल टैक्स को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को इसको लेकर बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि टोल टैक्स को लेकर कोई भ्रम नहीं है. बिहार सरकार ने फैसला किया है कि निजी वाहनों पर कोई टोल टैक्स नहीं लगाया जाएगा. केवल कमर्शियल वाहनों से ही टैक्स लिया जाएगा. यानी अब बिहार में बस, ट्रक और टैक्सी जैसे वाहनों से टैक्स की वसूली की जाएगी.

अररिया के फारबिसगंज में आयोजित एक सहयोग शिविर को संबोधित करते हुए सीएम सम्राट ने कहा कि कुछ लोग टोल टैक्स को लेकर भ्रम फैला रहे हैं. मगर उन्होंने कहा कि इसको लेकर सरकार का रुख साफ है. सीएम ने क्या कहा कि व्यावसायिक वाहनों (ट्रक, बस, कमर्शियल गाड़ियों) पर टोल टैक्स लगना चाहिए लेकिन निजी गाड़ियों पर कोई टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर परिवार घूमने-फिरने जा रहा है तो सरकार उन्हें राहत देगी. निजी कार, बाइक और व्यक्तिगत वाहनों को टोल टैक्स से पूरी तरह मुक्त रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि टोल टैक्स की पूरी व्यवस्था भारत सरकार के नियमों के अनुसार ही होगी. राज्य सरकार आम लोगों के हित को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया है.

अब स्टेट हाईवे पर भी वसूला जाएगा टोल टैक्स

बिहार सरकार ने फैसला किया है कि अब स्टेट हाईवे पर भी टोल टैक्स वसूला जाएगा. कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है. जल्द ही तय किया जाएगा कि किन-किन सड़कों पर टोल लगेगा. अभी बिहार में केवल नेशनल हाईवे पर ही टोल लिया जाता है.

पिछले हफ्ते मुख्यमत्री सम्राट चौधरी ने नेतृत्व में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में टोल टैक्स के इस नए नियम को मंजूरी दी गई और अब इसको लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है. सरकार ने अलग-अलग तरह की गाड़ियों के लिए टोल की दरें भी तय की हैं.

अलग-अलग तरह की गाड़ियों के लिए टोल की दरें

  • कार, जीप, वैन- 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर
  • हल्के कमर्शियल वाहन- 2 रुपये प्रति किलोमीटर
  • बस और ट्रक- 4.25 रुपये प्रति किलोमीटर
  • भारी ट्रक- 6.65 से 8.10 रुपये प्रति किलोमीटर

नए नियम में तो सभी गाड़ियों के लिए दरें बताई गई हैं, लेकिन सीएम ने घोषणा की है कि आम लोगों की निजी गाड़ी पर टोल नहीं लिया जाएगा. सिर्फ कमर्शियल वाहनों (ट्रक, बस, व्यापारिक गाड़ी) पर ही टोल लगेगा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com