दिल्ली के पंचशील पार्क में शाहरुख खान ने खरीदी प्रॉपर्टी, 2 फ्लोर के लिए चुकाए 37 करोड़

Shah Rukh Khan Buys Property: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदी है. पंचशील पार्क इलाके में शाहरुख का एक बहुत पुराना घर है, जिसमें बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के वो पहले से ही मालिक थे, अब उसी बिल्डिंग की दूसरी और तीसरी मंजिल को भी शाहरुख ने खरीद लिया है. इस डील के लिए किंग खान को 37 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े हैं. पर इतनी बड़ी रकम खर्च करने के बाद शाहरुख अब अपने पुराने फैमिली होम के पूरी तरह से मालिक बन गए हैं. परिवार का पुराना घर होने की वजह से इस घर से शाहरुख का खास लगाव भी है.

किंग खान के पास हैं देश दुनिया में कई प्रॉपर्टीदिल्ली में पिछले कुछ सालों में सेलिब्रिटीज़ की ओर से खरीदी गई प्रॉपर्टी में ये डील काफी बड़ी मानी जा रही है. शाहरुख पिछले कुछ वक्त से प्रॉपर्टी में काफी निवेश कर रहे हैं. इन दिनों शाहरुख खान का मुंबई का घर, यानी मन्नत भी रिनोवेशन की प्रक्रिया से गुज़र रहा है. मन्नत में शाहरुख खान कुछ और फ्लोर बनवा रहे हैं. इसके अलावा मुंबई के पास अलीबाग में भी शाहरुख खान का एक फार्म हाउस है. शाहरुख की प्रॉपर्टीज़ की बात करें तो दुबई से लेकर लंदन तक, देश ही नहीं दुनिया के भी कई शहरों में उनके घर हैं.

किंग की रिलीज़ का है इंतज़ार

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ में बिज़ी हैं. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही किंग में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी डेब्यू कर रही हैं. फिल्म में अभिषेक बच्चन निगेटिव रोल में नज़र आने वाले हैं. इसमें दीपिका पादुकोण ने भी काम किया है. पिछले दिनों किंग के बजट को लेकर भी रिपोर्ट चर्चा में थी. बताया गया कि किंग का बजट 450 करोड़ रुपये है. इस रिपोर्ट के आने के बाद सिद्धार्थ आनंद ने अपने ही अंदाज़ में एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “झूठ.” उनके इस ट्वीट को बजट वाली रिपोर्ट से जोड़ कर देखा जा रहा है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com