छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार 7 थाना प्रभारियों (निरीक्षक) और 3 उप निरीक्षकों सहित कुल 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम द्वारा जारी किया गया है। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक लक्ष्मण भगत को राजनांदगांव से जशपुर, सतीश कुमार साहू को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से बिलासपुर, नसीमुद्दीन खान को सूरजपुर से बलौदाबाजार-भाटापारा तथा अजय कुमार साहू को बलरामपुर-रामानुजगंज से बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है।

इसी प्रकार अमित कुमार बेरिया को दंतेवाड़ा से पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के प्रशासन अकादमी एवं विशेष इकाई में पदस्थ किया गया है। प्रेम प्रकाश अवधिया को कांकेर से रायपुर ग्रामीण और सुनील दुबे को बीजापुर से कांकेर भेजा गया है।

उप निरीक्षक स्तर पर गणेश यादव को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से सरगुजा, अमित गुप्ता को मुंगेली से सूरजपुर तथा वीणा साहू को रायगढ़ से पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ विभिन्न जिलों में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com