धर्मांतरण पर सख्त होगी सरकार: नियम जल्द होंगे लागू, विजय शर्मा बोले- ‘जो माओवाद नहीं कर सका, वह धर्म संघर्ष ने कर दिया’

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026 और महादेव सट्टा ऐप मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026 का राजपत्र में प्रकाशन हो चुका है और अब जल्द ही इसके नियमों का भी प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून लागू करने की प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हो चुका है, जबकि दूसरा चरण भी शीघ्र पूरा होगा।

मीडिया से चर्चा करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में माओवाद वर्ग संघर्ष खड़ा करने में सफल नहीं हुआ, लेकिन धर्मांतरण के कारण गांवों में धार्मिक तनाव पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि जो काम माओवाद नहीं कर सका, वह धर्मांतरण ने कर दिया है। सरकार इस विषय को गंभीरता से लेते हुए कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़ रही है।

महादेव सट्टा ऐप मामले में विकास गर्ग की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि कानून सबके लिए समान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भाजपा से जुड़ा कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि महादेव सट्टा ऐप को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का संरक्षण मिला था, जबकि वर्तमान सरकार इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com