CM TODAY SCHEDULE: प्रोजेक्ट सहारा के तहत दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर, 03 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार, 3 अगस्त 2026 को राजधानी रायपुर में आयोजित प्रोजेक्ट सहारा दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम-2026 में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा में आयोजित किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:55 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। इसके बाद वे सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित प्रोजेक्ट सहारा के तहत दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक एवं आवश्यक उपकरण वितरित करेंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे स्टेडियम से प्रस्थान करेंगे और 12:05 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com