Skullcandy का नया हेडफोन भारत में लॉन्च, मिलेगी 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ, जानें कीमत

स्कलकैंडी ने भारत में अपने नए एविएटर 900 एएनसी ओवर ईयर हेडफोन लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी का दावा है कि ये हेडफोन एक बार चार्ज करने पर 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं. इनमें एडाप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसलेशन, टीएचएक्स स्पेशियल ऑडियो, हेड ट्रैकिंग और छह माइक्रोफोन जैसे फीचर्स दिए गए हैं. फिलहाल इन्हें खास शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है.

कीमत और उपलब्धता

स्कलकैंडी एविएटर 900 एएनसी की भारत में एमआरपी 39,999 रुपये रखी गई है, लेकिन फिलहाल इसे 24,999 रुपये की विशेष शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी है कि यह लॉन्च ऑफर कब तक उपलब्ध रहेगा. ग्राहक इन हेडफोन को स्कलकैंडी इंडिया की वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं.

ऑडियो और कनेक्टिविटी फीचर्स

स्कलकैंडी एविएटर 900 एएनसी में छह इनबिल्ट माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो एडाप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसलेशन की सुविधा देते हैं. इसमें एडजस्टेबल स्टे अवेयर मोड भी मिलता है, जिससे जरूरत पड़ने पर आसपास की आवाज सुनी जा सकती है. हेडफोन में टीएचएक्स स्पेशियल ऑडियो विद हेड ट्रैकिंग और पर्सनल साउंड बाय मिमी का सपोर्ट दिया गया है. इसके अलावा इसमें पांच बैंड कस्टम ईक्यू, म्यूजिक, पॉडकास्ट और बेस बूस्ट जैसे तीन प्रीसेट साउंड प्रोफाइल, ब्लूटूथ 5.3, मल्टीपॉइंट पेयरिंग, गूगल फास्ट पेयर, गूगल फाइंडर और 3.5 एमएम ऑक्स कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है.

बैटरी और अन्य फीचर्स

स्कलकैंडी एविएटर 900 एएनसी में 40 एमएम ड्राइवर दिए गए हैं, जिनकी फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 20 हर्ट्ज से 20 किलोहर्ट्ज और इम्पीडेंस 36 ओम है. इसमें स्पॉटिफाई टैप शॉर्टकट, मीडिया कंट्रोल और स्कलकैंडी ऐप का सपोर्ट भी मिलता है. कंपनी के मुताबिक एएनसी बंद होने पर हेडफोन 60 घंटे तक और एएनसी चालू रहने पर 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं. इसमें रैपिड चार्ज फीचर भी दिया गया है, जिसके जरिए सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे तक का प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com