10 हजार करोड़ की कमाई, ‘स्पाइडर मैन’ ने 7 दिनों में रचा इतिहास, बनी 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

टॉम हॉलैंड और जेंडाया की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने सात दिन से बॉक्स ऑफिस पर भौकाल काटा हुआ है. न सिर्फ दुनियाभर में फिल्म ने तबाही मचाई, बल्कि भारतीय बॉक्स ऑफिस में भी अच्छी कमाई कर ली है. जहां वीक डेज में बड़ी-बड़ी फिल्मों की कमाई डूब जाती हैं, तो दूसरी ओर स्पाइडर मैन लगातार अच्छी कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है. भारत में भी फिल्म जल्द ही 400 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री करने वाली है. हाल ही में फिल्म का नेट कलेक्शन 300 करोड़ रुपये के पार गया है. अब इसी बीच सातवें दिन की कमाई सामने आ गई है. फिल्म ने महज 15 करोड़ का कारोबार किया है. साथ ही 10 हजार करोड़ के साथ 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
हाल ही में सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आई है. जिसके मुताबिक, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने सातवें दिन न सिर्फ 15.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. बल्कि कमाई में 29.3 परसेंट की कमी आई है. साथ ही अब इंडियन ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी 380.78 करोड़ के पार पहुंच गया है. साथ ही फिल्म का नेट कलेक्शन 318 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. वैसे भारत में फिल्म अब भी अच्छी कमाई कर रही है. हालांकि, सबसे कम बिजनेस पिछली दिन ही हुआ था. अब जानते हैं सबसे ज्यादा और कम कमाई कब कहां से हुई है?
सातवें दिन कहां से कितनी कमाई हुई?
दरअसल ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने इंग्लिश से 8 करोड़ रुपये कमाए हैं और 7363 टिकट पिछले दिन बुक हुए, जबकि ऑक्यूपेंसी 20 परसेंट रही थी. वहीं, हिंदी में पिक्चर ने 5.65 करोड़ का कारोबार किया और ऑक्यूपेंसी 76 परसेंट देखी गई थी. दरअसल वहां से भी 7 हजार से ज्यादा टिकट बिके थे. वहीं, कन्नड़ से 2 लाख, मलयालम से 3 लाख, तमिल से 90 लाख और तेलुगु से 60 लाख की कमाई की. साउथ बेल्ट में फिल्म का कलेक्शन शुरुआत में काफी ज्यादा था, जो लगातार अब कम होता हुआ दिख रहा है.
2026 की सबसे बड़ी फिल्म बनी स्पाइडर मैन?
सिर्फ 7 दिनों में ही, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने ‘टॉय स्टोरी 5’ को पीछे छोड़ दिया है. साथ ही इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने और भी रिकॉर्ड बनाए हैं. इसने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 42 मिलियन डॉलर की कमाई की. साथ ही अब तक का सबसे बड़ा मंगलवार साबित हुआ है. दरअसल फिल्म ने दुनियाभर में 1.1 बिलियन डॉलर कमाए हैं, जो 10 हजार करोड़ से ज्यादा होता है. वहीं, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की अमेरिका और कनाडा में मंगलवार की कमाई बहुत ज्यादा रही है. जिसने मार्वल की ही ‘स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम’ को पीछे छोड़ दिया है.











