‘बिग बॉस’ फेम जिया शंकर ने की सगाई, अंगूठी पहनते ही हुईं इमोशनल, बॉयफ्रेंड करण के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

‘बिग बॉस’ फेम और एक्ट्रेस जिया शंकर ने फाइनली सगाई कर ली है. लंबे वक्त से उनका कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से नाम जुड़ रहा था, पर अब उन खबरों को खारिज करते हुए जिया ने अपने मंगेतर का चेहरा दिखा दिया है. 5 अगस्त को जिया शंकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स को यह गुड न्यूज दी, साथ ही अपने रिश्ते के बारे में सबको बताया.

जिया शंकर ने कई इमोशनल और रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं. इस दौरान कैप्शन में लिखा- ”शायद यह सच है कि प्यार तब मिलता है जब आप इसकी उम्मीद भी नहीं करते, लेकिन यहां भगवान ने सच में मेरे सब्र का इम्तिहान लिया. मेरे प्यारे नटखट साथी, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे ABCD. उनके मंगेतर का नाम करण है. जिनका इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट ही है.

एक्ट्रेस के पोस्ट में दिखा कि मंगेतर ने जिया शंकर को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया और फिर अंगूठी पहनाई है. जिसके बाद वो ओवल-कट डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं. इसके साथ एक मैचिंग डायमंड बैंड भी दिख रहा है. खैर, इस खास मौके पर वो अपने मंगेतर करण का हाथ थामकर गार्डन में मुस्कुराते हुए टहलती दिखीं.एक्ट्रेस का हाथ पकड़कर जहां करण उन्हें अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं, तो वो काफी इमोशनल हो गईं. इस तस्वीर पर लोग भी प्यार लुटा रहे हैं. जिया शंकर ने इस खास मौके पर येलो आउटफिट पहना हुआ था.

जबकि, दूसरी तस्वीर में वो मंगेतर के साथ लिपलॉक करती हुई नजर आईं. उन्होंने कैप्शन में बताया- ”यह आसान नहीं था, फिर भी किसी तरह सब ठीक रहा. हजारों मील दूर होने के बावजूद, तुमसे हुई हर बातचीत मुझे घर जैसा एहसास कराती थी. यह सफर आसान नहीं था, लेकिन हमने हर दिन एक-दूसरे को चुना. तुमने मुझे वो प्यार दिया जिसका मैंने जिंदगी भर इंतजार किया था. मुश्किल दिनों में भी तुमने मुझे हंसाया. एयरपोर्ट पर जाते वक्त तुम मुझे हमेशा जरा कसकर गले लगाते थे, जैसे तुम्हारा दिल हजारों टुकड़ों में टूट रहा हो.”

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com