भारत में कौन सी 15 विदेशी यूनिवर्सिटी खुल रहीं, इनमें कौन से कोर्स होंगे शुरू? जानें पूरा प्लान

विदेशी यूनिवर्सिटी में पढ़ने का सपना पूरा करने के लिए भारतीय छात्रों को देश से बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब देश में रहकर ही भारतीय छात्र अपना ये सपना पूरा कर सकेंगे. इसका कारण ये है कि विदेशी यूनिवर्सिटी ही भारत आ रही हैं. नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत विदेशी यूनिवर्सिटी को भारत में अपना कैंपस खोलने की मंजूरी मिली है. इसी कड़ी मेंUGC के नियमों के तहत अब तक भारत में कैंपस खोलने के लिए 15 विदेशी यूनिवर्सिटी को मंजूरी या Letter of Intent जारी किया जा चुका है.

गढ़वाल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर श्री प्रकाश सिंह से विशेष बातचीत की. उन्होंने बताया कि ये 15 विदेशी यूनिवर्सिटी भारत के किन शहरों में अपना कैंपस शुरू करेंगी. साथ ही उन्होंने बताया कि ये विदेशी यूनिवर्सिटी अपने भारतीय कैंपस में कौन से कोर्स शुरू करने जा रही हैं.उन्होंने कहा किइस लिस्ट में UK से University of Southampton, University of Liverpool, University of Bristol, University of York का नाम है. तो वहीं ऑस्ट्रेलिया से Deakin University, University of Wollongong और UNSW Sydney जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इसके साथ हीUSA, Italy अन्य ग्लोबल संस्थान भी भारत में अपना कैंपस खोल रहे हैं.कुछ संस्थान भारत में कैंपस शुरू करने की प्रक्रिया में हैं, जबकि कुछ ने पढ़ाई और एडमिशन की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com