शव को कचरा वाहन में ले जाया गया: सिविल अस्पताल में शर्मसार करने वाली घटना

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा सिविल अस्पताल से एक बेहद शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां अस्पताल में शव ले जाने के लिए शव वाहन उपलब्ध न होने की वजह से शव को नगर परिषद के कचरा ढोने वाले वाहन में लादकर ले जाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद इलाके में हंगामा मच गया है।

मामला बड़ा मलहरा सिविल अस्पताल का है। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन के पास शव ले जाने के लिए कोई वाहन उपलब्ध नहीं था। इसकी वजह से नगर परिषद ने कचरा वाहन भेजकर शव को अस्पताल से बाहर निकाला। इस दौरान की गई रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर फैलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बड़ा मलहरा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) से जवाब मांगा है। CMHO ने कहा कि शासन ने जिला स्तर पर मुख्यालय में दो शव वाहन उपलब्ध कराए हैं। बावजूद इसके ऐसी घटना होना लापरवाही दर्शाता है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्यप्रणाली पर आम लोगों में भी नाराजगी है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com