ज्ञानेश कुमार को लेकर ममता बनर्जी ने की राहुल गांधी से बात, INDIA गठबंधन की बैठक बुलाने को कहा

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर इन दिनों देश की सियासत गरमाई हुई है. इंडियन एक्सप्रेस के खुलासे के बाद चुनाव आयोग पर उठ रहे हैं. इस एक मुद्दे ने पूरे विपक्ष को एक बार फिर से एकजुट कर दिया है. इस बीच , पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार (25 सितंबर) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से फोन पर बात की. इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाने का आग्रह किया.

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में दशकों से एक-दूसरे की कट्टर प्रतिद्वंद्वी रहीं ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और सीपीआई (एम) ने SIR को लेकर चल रहे विवाद को लेकर बात की. दशकों पुराने मतभेदों को दरकिनार करते हुए ममता बनर्जी नेसीपीआई (एम) के महासचिव एमए बेबी से बात की. इस दौरान दोनों नेता चुनाव आयोग (ईसी) की घटती विश्वसनीयता के मुद्दे पर चर्चा की.

इंडिया गठबंधन की सदस्य

ये दोनों पार्टियां विपक्षी इंडिया गठबंधन की संस्थापक सदस्य हैं, लेकिन अब तक इन्होंने किसी भी तरह का औपचारिक संवाद या संपर्क नहीं किया था. बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी और एमए बेबी ने बात की और चुनाव आयोग, चुनावी प्रक्रिया और लोकतंत्र की विश्वसनीयता की रक्षा के लिए विपक्षी दलों के एकजुट होकर अभियान चलाने की आवश्यकता पर चर्चा की.

इंडिया ब्लॉक की बैठक बुलाने का आग्रह

वहीं ममता बनर्जी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से भी फोनन पर बात की और उनसे आग्रह किया कि वो इंडिया ब्लॉक की बैठक तुरंत बुलाएं. उन्होंने कहा किअगर संभव हो तो अगले सप्ताह सोमवार या मंगलवार को बैठक बुलाई जाए ताकि CEC के खिलाफ एक संयुक्त रणनीति बनाई जा सके.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में खुलासा

यह पहल इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट (23 सितंबर) के बाद की गई है. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि दो चुनाव आयुक्तों ने वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न’ (SIR) पर CEC ज्ञानेश कुमार के फ़ैसलों पर कई आपत्तियां दर्ज कराई थीं, जिससे चुनाव आयोग के भीतर मतभेद पैदा हो गए.

ममता ने की दोबारा चुनाव कराने की मांग

हाल के दिनों में ममता बनर्जी ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने पश्चिम बंगाल (और उन अन्य राज्यों में जहां 2025 में SIR शुरू होने के बाद चुनाव हुए थे) में SIR से पहले की वोटर लिस्ट का इस्तेमाल करके नए विधानसभा चुनाव कराने की मांग की है. उन्होंने बड़े पैमाने पर वोटरों के नाम हटाने और धांधली का आरोप लगाया है.

CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

इसके साथ ही ममता बनर्जी ने CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने ज्ञानेश कुमार को BJP का एजेंट बताया है. उनका कहना है कि ज्ञानेश कुमार को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. उन्होंने कुमार के पद पर बने रहने तक पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है. TMC के नाम और चुनाव चिह्न पर रोक जैसे मुद्दों को लेकर ममता बनर्जी की पार्टी का चुनाव आयोग (EC) के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close