क्या श्रेया कालरा की वजह से कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का हुआ था ब्रेकअप? एक्टर ने बताया सच

लॉकअप 2 खत्म हो गया है. लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स लगातार चर्चा में बने हुए हैं. इस शो में श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी साथ नजर आई थीं. वहीं, कुशाल टंडन अलायंस शो में थे. लॉकअप में श्रेया ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था और बरसातें- मौसम प्यार का के प्रमोशनल वीडियो की शूटिंग के बाद उनके साथ फ्लर्ट किया था. श्रेया ने यह भी आरोप लगाया था कि उस समय कुशाल, शिवांगी जोशी को डेट कर रहे थे. अब कुशाल टंडन ने श्रेया के इन दावों पर रिएक्शन दिया है और इस दावे की सच्चाई बताई है.

दरअसल, इस दावे के बाद ये सवाल उठने लगे थे कि क्या श्रेया की वजह से ही शिवांगी और कुशाल का ब्रेकअप हुआ था. वहीं अब एक्टर ने इस पूरे दावे को पूरी तरह से झूठ और बेबुनियाद बताया है. चलिए जानते हैं कुशाल और क्या-क्या कहा है?

कुशाल ने बताई सच्चाई

कुशाल ने साफ किया कि उन्होंने न तो श्रेया के साथ कभी फ्लर्ट किया और न ही उन्हें ऐसे कोई मैसेज भेजे. एक्टर के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर सबसे पहले श्रेया ने ही उन्हें मैसेज किया था और उन्होंने सिर्फ प्रोफेशनल तरीके से उसका जवाब दिया था. कुशाल ने यह भी कहा कि अगर श्रेया को लगता है कि शिवांगी जोशी के साथ उनका ब्रेकअप उनकी वजह से हुआ, तो यह बिल्कुल सच नहीं है. उन्होंने श्रेया को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके पास फ्लर्ट करने वाले मैसेज का कोई सबूत है, तो वह उन डीएम को पब्लिक कर सकती हैं.

जूम के साथ बातचीत में कुशाल ने बताया कि जब उन्हें पहली बार लॉक अप 2 में श्रेया द्वारा उनके बारे में की गई बातों की जानकारी मिली तो वह उन्हें पहचान भी नहीं पाए थे. उन्होंने कहा, ‘मुझे उनका पूरा नाम भी नहीं पता था. जब मुझे बताया गया कि वह लॉक अप में मेरे बारे में कमेंट कर रही हैं, तो मैंने पहले सोचा- ये कौन हैं? फिर मुझे याद आया.’

इसके बाद कुशाल ने साफ किया कि शिवांगी के साथ उनके ब्रेकअप का श्रेया से कोई लेना-देना नहीं था. उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले तो उन्होंने कहा कि मेरा और शिवांगी का ब्रेकअप उनकी वजह से हुआ, जो बिल्कुल सच नहीं है.’

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com