IGNOU Admission 2026: इग्नू ने फिर बढ़ाई एडमिशन की आखिरी तारीख, अब 31 अगस्त तक मौका

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 सत्र में एडमिशन का एक और मौका दिया है. विश्वविद्यालय ने फ्रेश एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है. अब ऐसे छात्र जो किसी वजह से अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे वो निर्धारित समय तक ODL और ऑनलाइन मोड के उपलब्ध कोर्सों में एडमिशन ले सकते हैं. IGNOU के इस फैसले से नौकरी करने वाले, दूरदराज के इलाकों में रहने वाले और रेगुलर कॉलेज नहीं जा पाने वाले छात्रों को राहत मिलेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन पूरा कर लें.
31 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
IGNOU ने जुलाई 2026 सेशन के लिए आवेदन की समयसीमा एक बार फिर बढ़ाई है. इससे पहले उम्मीदवारों को 16 अगस्त 2026 तक आवेदन करने का मौका दिया गया था. अब यह अवधि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है. यानी छात्रों के पास आवेदन पूरा करने के लिए करीब दो सप्ताह का अतिरिक्त समय है.
IGNOU में साल में दो बार एडमिशन प्रक्रिया होती है. विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और कई अन्य तरह के कोर्स उपलब्ध हैं. छात्र अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार ODL या ऑनलाइन मोड का विकल्प चुन सकते हैं.
अलग-अलग पोर्टल से होगा आवेदन
जुलाई 2026 सत्र में आवेदन करने वाले छात्रों को अपने चुने हुए कोर्स के मोड के हिसाब से संबंधित पोर्टल पर जाना होगा. ODL प्रोग्राम के लिए IGNOU Samarth Admission Portal का इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए अलग पोर्टल उपलब्ध है.
ODL एडमिशन: ignouadmission.samarth.edu.in
ऑनलाइन एडमिशन: ignouiop.samarth.edu.in
IGNOU में ह्यूमैनिटीज, साइंस, कॉमर्स, मैनेजमेंट और स्किल आधारित कई प्रोग्राम संचालित किए जाते हैं. डिस्टेंस और ऑनलाइन पढ़ाई उन विद्यार्थियों के लिए खास तौर पर उपयोगी है जो रेगुलर रूप से कॉलेज नहीं जा सकते.
ऐसे पूरा करें एडमिशन फॉर्म
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है. उम्मीदवार पहले संबंधित पोर्टल पर जाकर अपना पसंदीदा प्रोग्राम चुनें. इसके बाद ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करना होगा. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे.
इसके बाद निर्धारित आवेदन फीस ऑनलाइन जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा. उम्मीदवारों को आवेदन का कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है. फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियों की अच्छी तरह चेक कर लें ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो. अंतिम समय में वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक या तकनीकी समस्या से बचने के लिए जल्द आवेदन करना बेहतर रहेगा.











