Transfer News: प्रशासनिक फेरबदल, 22 उप सचिव और अवर सचिव स्तर के अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी सूची

सुभाषचंद्र कुजूर (उप सचिव) द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यभार ग्रहण करने के बाद, लवीना पाण्डेय (उप सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग) को महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव मनराखन भुआर्य द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है। इसकी प्रतियां सभी संबंधित विभागों, राजभवन, और मंत्रालय के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई हैं।

Transfer News/छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंत्रालय (सचिवालय सेवा) के प्रशासनिक अधिकारियों के विभागों में बड़ा फेरबदल किया है।

Transfer News/जारी आदेश के तहत कुल 22 वरिष्ठ अधिकारियों (उप सचिव और अवर सचिव) को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से नए विभागों में पदस्थ किया गया है। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं तो कई के विभागों में पूरी तरह बदलाव किया गया है।

Transfer News/इसके अलावा सुभाषचंद्र कुजूर (उप सचिव) द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यभार ग्रहण करने के बाद, लवीना पाण्डेय (उप सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग) को महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव मनराखन भुआर्य द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है। इसकी प्रतियां सभी संबंधित विभागों, राजभवन, और मंत्रालय के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई हैं।

छत्तीसगढ़ में इन अधिकारियों के हुए तबादले/Transfer News

  1. डॉ. विवेक श्रीवास (उप सचिव): जेल विभाग से अब जेल विभाग के साथ-साथ गृह विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी।
  2. मार्टिन लकड़ा (उप सचिव): पशुधन विकास तथा मछली पालन विभाग से हटाकर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ।
  3. रोमन गंगाकचूर (उप सचिव): वित्त विभाग से अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग।
  4. रामेश्वर प्रसाद वर्मा (उप सचिव): स्कूल शिक्षा विभाग से सहकारिता विभाग ।
  5. ज्ञाता खरे (उप सचिव): वित्त विभाग से ग्रामोद्योग विभाग।
  6. मगनलाल प्यार (उप सचिव): वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग।
  7. रेखा साहू (अवर सचिव): संसदीय कार्य विभाग से जन शिकायत निवारण विभाग ।
  8. सुभाषचंद्र कुजूर (अवर सचिव): महिला एवं बाल विकास विभाग में यथावत बने रहेंगे।
  9. अमितोष जोन्ज (अवर सचिव): खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग।
  10. सुनीता गौतम (अवर सचिव): परिवहन विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-4) ।
  11. दीपकुमार खेस्स (अवर सचिव): ग्रामोद्योग विभाग से अब खेल एवं युवा कल्याण विभाग ।
  12. नूतन अजगर (अवर सचिव): चिकित्सा शिक्षा विभाग से पशुधन विकास तथा मछली पालन विभाग ।
  13. भोलेनाथ सारथी (अवर सचिव): वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से संसदीय कार्य विभाग ।
  14. जावे कच्छप (अवर सचिव): राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग।
  15. मंजूषा राजपूत (अवर सचिव): मछली पालन विभाग से अब योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ।
  16. राधेश्याम भोई (अवर सचिव): यथावत महिला एवं बाल विकास विभाग ।
  17. सुदर्शन प्रसाद यादव (अवर सचिव):  यथावत लोक निर्माण विभाग (PWD) ।
  18. भुवनेश्वर कुमरे (अवर सचिव): राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ।
  19. साबिर खान (अवर सचिव): लोक भवन सचिवालय से  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ।
  20. राजेश तिग्गा (अवर सचिव): गृह विभाग से उच्च शिक्षा विभाग ।
  21. स्थूलाल ध्रुव (अवर सचिव): खेल एवं युवा कल्याण विभाग से जेल विभाग ।
  22. विमल कुमार शांडिल्य (अवर सचिव): योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग (अतिरिक्त प्रभार- धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग) से  वाणिज्य एवं उद्योग विभाग का अवर सचिव ।

CG Transfer Order Transfer News

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close