Samsung Galaxy S26 FE के कलर ऑप्शन लीक, ट्रिपल कैमरा और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

सैमसंग गैलेक्सी S26 FE को लेकर लंबे समय से लीक्स सामने आ रहे हैं और अब इसके कलर ऑप्शन की जानकारी भी ऑनलाइन लीक हुई है. नए रेंडर्स में फोन का स्लिम डिजाइन, पतले बेजल और फ्लैट डिस्प्ले दिखाई दिया है. फोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. लीक्स के मुताबिक, यह फोन पिस्ताचियो, ग्रेफाइट और ब्लूबेरी कलर में आ सकता है.
तीन कलर में दिखा फोन
सैमसंग गैलेक्सी S26 FE के नए रेंडर्स सैमीगुरु की रिपोर्ट के हवाले से सामने आए हैं. इनमें फोन को सामने, पीछे और साइड से देखा जा सकता है. फोन का डिजाइन काफी स्लिम नजर आता है और इसमें पतले बेजल के साथ सेंटर में होल-पंच कटआउट दिया गया है. रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाई देता है. लीक्स के मुताबिक, फोन पिस्ताचियो, ग्रेफाइट और ब्लूबेरी कलर में आएगा. ब्लूबेरी वेरिएंट में ब्लू-पर्पल फिनिश और मैचिंग फ्रेम है, जबकि पिस्ताचियो वेरिएंट हल्के हरे रंग में दिखाई देता है.
120Hz डिस्प्ले और Exynos 2500
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई में 6.7 इंच का एफएचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है. इस डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है. फोन को सैमसंग के Exynos 2500 प्रोसेसर से पावर मिलने की बात कही गई है. बेस वेरिएंट में 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है. फोन एंड्रॉयड 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित हो सकता है और इसके ऊपर वन यूआई 9 दिया जा सकता है.
50MP कैमरा और 4,900mAh बैटरी
कैमरा सेटअप की बात करें तो गैलेक्सी एस26 एफई में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिल सकता है. इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी ओआईएस के साथ 50MP का मुख्य कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 8MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल होने की बात सामने आई है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP का सोनी आईएमएक्स825 सेंसर दिया जा सकता है. बैटरी की बात करें तो इसमें 4,900mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.











