जब डिलीवरी बैग बन गई राखी; Swiggy Instamart की इस अनोखी क्रिएटिविटी ने जीता सबका दिल!

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2026) का त्योहार सिर्फ भाई-बहन का ही नहीं, बल्कि हर उस रिश्ते का जश्न मनाने का दिन है जो हमारे जीवन में अपनापन लाता है. इस बार रक्षा बंधन पर स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) ने कुछ ऐसा किया है कि सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. कंपनी ने अपने डिलीवरी बैग्स को इस तरह डिजाइन किया है कि उसका हैंडल ही राखी बन जाता है.
कैसे काम करता है यह खास आइडिया?
इंस्टामार्ट के इन नए डिलीवरी बैग्स में एक खास कागज की पट्टी दी गई है. जब ग्राहक अपना सामान लेने आते हैं, तो वे इस स्ट्रिप को आसानी से फाड़कर अलग कर सकते हैं. इस स्ट्रिप को कलाई पर राखी की तरह बांधा जा सकता है.
सोशल मीडिया पर छाई यह पहल
इंटरनेट पर लोग इस वीडियो और तस्वीरों को खूब शेयर कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि जो डिलीवरी बॉय धूप, बारिश या ठंड की परवाह किए बिना हमारा सामान हमारे तक पहुंचाते हैं, उन्हें शुक्रिया कहने का यह सबसे प्यारा तरीका है. ग्राहकों के मुताबिक, इस छोटी सी पहल से डिलीवरी पार्टनर के चेहरे पर जो मुस्कान आती है, वही इस त्योहार की असली खूबसूरती है.लोगों का मानना है कि रक्षा बंधन सिर्फ अपनों तक सीमित नहीं है, बल्कि उन मेहनती लोगों के लिए भी है जो रोजमर्रा की जिंदगी में हमारी सहूलियत का ख्याल रखते हैं. स्विगी के इस कदम ने रोजमर्रा के ऑर्डर को एक बहुत ही खास और यादगार पल में बदल दिया है.











