फिजूल खर्च पर लगाम लगाने का उपाय, लाल कपड़े की पोटली से जुड़ी मान्यता

जिस घर के आंगन में तुलसी का पौधा लहराता रहता है। वहां साक्षात धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान श्री हरि विष्णु का वास होता है। तुलसी की प्रतिदिन पूजा-अर्चना करने से घर के समस्त दोष और नकारात्मक शक्तियां अपने आप ही समापत हो जाती हैं। लेकिन तुलसी के पौधे से जुड़ा एक बहुत सरल और पुराना उपाय जीवन में लंबे समय से चली आ रही आर्थिक तंगी को कुछ ही देर में समाप्त कर सकता है? आज के सयम में हर इंसान मेहनत करता है। लेकिन बहुत बार कड़ी मेहनत के बाद हाथ में पैसा नहीं टिकता। हर दिन बेफिजूल के खर्चे बने रहते हैं व्यापार में घाटा होता है या नौकरी में तरक्की रुक जाती है। यदि ऐसी किसी समस्या से परेशान हैं तो लाल कपड़े की एक छोटी सी पोटली का यह अचूक टोटका सोई हुई किस्मत को जगा सकता है।
उपाय की सामग्री, विधि और जरूरी सावधानियां
इस विशेष और परभावशाली उपाय को करने के लिए किसी महंगे अनुष्ठान या सामगरि की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है। इसके लिए आवश्यक सभी वस्तुएं आपको अपने घर की किचन या पूजा कक्ष में ही आसानी से मिल जाएंगी।
- एक नया और साफ लाल सूती कपड़ा
- दो साबुत लौंग
- एक छोटा टुकड़ा शुद्ध फिटकरी
- एक टुकड़ा पूजा वाला कपूर
- इस उपाय की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि इसे कितनी शुद्धता और निष्ठा के साथ किया गया है।यह उपाय किसी भी शुभ दिन विशेषकर मंगलवार या शुक्रवार की सुबह कर सकते हैं।
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
- अब एक लाल कपड़े का टुकड़ा लें ले।उसके बीचों-बीच 2 फूल वाली साबुत लौंग एक छोटा टुकड़ा फिटकरी और कपूर रखें। लाल कलर को शास्त्रों में सौभाग्य और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है।
- अब कपड़े के चारों कोनों को मिलाकर एक छोटी सी पोटली बना लें।अब इसके बाद इस पोटली को लेकर अपने घर के तुलसी के गमले के पास जाएं। मां लक्ष्मी का स्मरण करते हुए इस लाल पोटली को तुलसी के पौधे की मिट्टी के ऊपर या गमले के कोने में सुरक्षित रख दें।
ज्योतिष शास्त्र में लौंग को सकारात्मक ऊर्जा खींचने और बाधाओं को हटाने वाला माना गया है। कपूर माहौल की शुद्धि और देव कृपा प्राप्त करने का उत्तम माध्यम है।जबकि फिटकरी आसपास की सभी नकारात्मक तरंगों को सोखने का काम करती है। जब इन तीनों शक्तिशाली तत्वों को तुलसी जैसे पूजनीय पौधे के सानिध्य में रखा जाता है।तो वहां की ऊर्जा अत्यंत सकारात्मक हो जाती है।
इस उपाय को करने से रुका हुआ पैसा वापस मिलने लगता है। फिजूलखर्ची पर रोक लगती है और घर में सुख-समृद्धि का माहौल बनता है। अगर जीवन में आर्थिक स्थिरता चाहते हैं तो पूरी श्रद्धा के साथ इस उपाय को कर सकते हैं।











