100 करोड़ की फीस लेने से इनकार, यश ने ‘रामायण’ मेकर्स के सामने रखी ऐसी डिमांड

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. अब लोगों की नजर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ पर है. इसमें वो और रणबीर कपूर एक साथ नजर आने वाले हैं. ये दो पार्ट की फिल्म है, जिसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. रावण का रोल करने के साथ-साथ यश इस फिल्म से बतौर को-प्रोड्यूसर भी जुड़े हुए हैं. अब खबर है कि यश खुद ही साउथ इंडिया में ‘रामायण’ को डिस्ट्रीब्यूट करने की भी तैयारी कर रहे हैं.

रिपोर्ट की मानें तो यश ने ‘रामायण’ के मेकर्स से फीस के बदले साउथ इंडिया के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स मांगे हैं. दरअसल, पहले ऐसी खबर थी कि यश को एक पार्ट के लिए 50 करोड़ रुपये की फीस मिल रही है. इस हिसाब से देखें तो दो पार्ट के लिए उनकी फीस 100 करोड़ रुपये होती है. पर अब उन्होंने ये फैसला किया है कि वो इस फिल्म के लिए एक्टिंग की फीस नहीं लेंगे. वो चाहते हैं कि इसके बदले उन्हें साउथ इंडिया में फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट करने के राइट्स दे दिए जाएं.

कहां कौन कर रहा डिस्ट्रीब्यूट?
अभी कुछ तय नहीं हुआ, लेकिन अगर उन्हें डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स मिल जाते हैं और ‘रामायण‘ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करती है, तो यश 100 करोड़ रुपये से कहीं ज्यादा पैसा इस फिल्म के जरिए छाप सकते हैं. बता दें कि विदेशों में सोनी एंटरटेनमेंट ‘रामायण’ को डिस्ट्रीब्यूट कर रही है. कुछ समय पहले खबर आई थी कि भारत में करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के जिम्मे डिस्ट्रीब्यूशन का काम है. वहीं अब जो खबर है कि यश साउथ इंडिया के राइट्स की डिमांड कर रहे हैं, तो इससे ये भी पता चलता है कि करण जौहर के पास सिर्फ नॉर्थ इंडिया के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स हैं, पूरे भारत के नहीं.

‘टॉक्सिक’ से डिस्ट्रीब्यूशन वर्ल्ड में यश

यश ने ‘टॉक्सिक’ के जरिए ही डिस्ट्रीब्यूशन की दुनिया में कदम रखा है. उन्होंने अपनी इस फिल्म को खुद को ही अपनी कंपनी मॉन्सटर माइंड क्रिएशन के जरिए सिर्फ कर्नाटक में डिस्ट्रीब्यूट किया था. अब अगर यश को ‘रामायण’ के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स मिल जाते हैं, तो उनका डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस पूरे साउथ इंडिया में फैल जाएगा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close