iPhone Duo की कीमत ने उड़ाए होश, लोग बोले- ‘अब सिर्फ किडनी से काम नहीं चलेगा, अंगों का पूरा पोर्टफोलियो चाहिए!’

जब भी Apple का नया फोन आता है, तो सोशल मीडिया पर किडनी बेचने वाले पुराने चुटकुले ताजा हो जाते हैं. लेकिन इस बार मामला अलग है. एपल ने भारत में अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. इंटरनेट यूजर्स अब कह रहे हैं कि सिर्फ एक किडनी से काम नहीं चलेगा भाई, अब तो पूरे अंगों का पोर्टफोलियो चाहिए. आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर इस महंगे फोन को लेकर किस तरह के मजेदार किस्से और चुटकुले वायरल हो रहे हैं.

3 लाख का फोन या सपनों की दुनिया?

जैसे ही भारत में iPhone Duo की कीमत सामने आई, X (पूर्व में ट्विटर) के यूजर्स ने इसकी तुलना उन तमाम चीजों से करनी शुरू कर दी जो इतने पैसों में खरीदी जा सकती हैं. एक यूजर ने बहुत ही मजेदार कैलकुलेशन शेयर करते हुए लिखा कि 3 लाख रुपए में आप क्या-क्या खरीद सकते हैं. यूजर ने बताया कि इतने में तो एक शानदार सेकंड-हैंड कार या एक बढ़िया मोटरसाइकिल, लगभग 20 ग्राम सोना, देश के कई शहरों में एक साल का घर का किराया, फ्रिज-AC, टीवी, वॉशिंग मशीन और सोफा सेट एक साथ, मम्मी-पापा के लिए एक बेहतरीन वेकेशन ट्रिप या फिर 10-15 बेहतरीन एंड्रॉइड फोन्स खरीद सकते हैं. लेकिन अंत में यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, या फिर इन सब को छोड़कर नया आईफोन खरीद लें, जो सिर्फ फोल्ड होता है.

‘तेरा घर जाएगा इसमें’ और EMI के नए दर्द

फोन की कीमत इतनी ज्यादा है कि लोगों ने इस पर फिल्मी डायलॉग्स और मीम्स बनाने शुरू कर दिए हैं. एक यूजर ने मशहूर मीम शेयर करते हुए लिखा, ‘जब कोई मिडिल क्लास बंदा iPhone Duo खरीदने की कोशिश करता है…’

बात सिर्फ यहीं नहीं रुकी, एपल की वेबसाइट पर मिल रहे नो कॉस्ट EMI ऑप्शन्स ने फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर्स की नींद उड़ा दी है. 256GB बेस मॉडल की EMI भी लगभग 48,817 रुपए प्रति माह से शुरू होती है, जबकि 2TB टॉप-एंड मॉडल की कीमत 4,49,900 रुपए है, जिसकी EMI करीब 73,817 रुपए प्रति माह है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close