इंदौर में वाहनों के ऑनलाइन पीयूसी सर्टिफिकेट ही होंगे मान्य, ऑफलाइन पर बैन

इंदौर। पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए वाहनों में प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) अनिवार्य किए गए हैं। यह प्रमाण पत्र केवल आनलाइन पोर्टल के माध्यम से जारी किए गए मान्य होंगे। ऑफलाइन जारी होने वाले पीयूसी प्रमाण पत्र को मान्य नहीं किया जाएगा।

पीयूसी केंद्रों पर वाहनों की जांच कर, फोटो और वीडियो को पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके बाद ही ऑनलाइन पीयूसी जारी किया जा सकेगा। यह पीयूसी पोर्टल पर भी अपलोड रहेगा।

परिवहन विभाग ने प्रदेश में वाहनों के पीयूसी प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को गत दिनों ऑनलाइन कर दिया था। साथ ही सभी मशीनों की जांच कर वाहन पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश पीयूसी केंद्र संचालकों को दिए गए थे।

अनफिट पाए जाने पर वाहनों पर होगी कार्रवाई

गत दिनों कलेक्ट्रेट में हुई जिला स्तरीय निगरानी एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने परिवहन विभाग को वाहनों की जांच के निर्देश दिए हैं। व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र की जांच कर अनफिट पाए जाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।

आरटीओ प्रदीप शर्मा का कहना है कि शहर में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। कमर्शियल वाहनों की चेकिंग के दौरान पीयूसी प्रमाण पत्र को प्रमुखता से जांचा जा रहा है। वहीं ऑनलाइन पीयूसी नहीं होने पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। ऑफलाइन पीयूसी बनाने वाले केंद्रों पर भी सख्ती बरती जाएगी।

100 से अधिक पीयूसी केंद्र

परिवहन विभाग के रिकार्ड के अनुसार जिले में 32 लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। इन वाहनों की जांच के लिए जिले में सवा सौ से अधिक पीयूसी केंद्र संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों ने वाहन पोर्टल पर पंजीकरण करवा लिया है। जिले में संचालित होने वाले सभी पेट्रोल पंपों पर भी पीयूसी केंद्र स्थापित किए जाएंगे। अधिकांश पेट्रोल पंपों पर केंद्र स्थापित हो चुके हैं।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com