रीवा में हाईवे पर सरेराह गुंडागर्दी बाहरी राज्यों के ट्रकों को रोककर वसूली कर रहा था शख्स, पत्रकार को देख छूटे पसीने

रीवा : नेशनल हाईवे 39 रीवा से गुढ़ मार्ग पर अपराधी तत्वों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब सरेराह ट्रकों को रोककर अवैध वसूली करने से भी नहीं हिचक रहे हैं.ताजा मामला आज सोमबार को सुबह 10 बजे सामने गुढ़ वाईपास लोही नहर के समीप से सामने आया है, जहाँ एक अज्ञात शख्स द्वारा बाहरी राज्यों के नंबर वाले ट्रकों को निशाना बनाया जा रहा था.हालांकि, मौके पर एक सजग पत्रकार की मौजूदगी और कैमरे की जद में आते ही आरोपी के पसीने छूट गए और वह मौके से फरार हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार, लोही नहर के पास एक अज्ञात व्यक्ति काफी समय से सक्रिय है। वह विशेष रूप से उन ट्रकों को अपना निशाना बनाता है जिनके नंबर अन्य राज्यों के हैं। ट्रक चालकों का आरोप है कि यह शख्स बीच सड़क पर आकर जबरन ट्रक रुकवाता और डरा-धमकाकर पैसों की मांग करता है.

वारदात के समय वहां से गुजर रहे एक पत्रकार ने जब इस संदिग्ध गतिविधि को देखा, तो उन्होंने तुरंत अपना कैमरा निकालकर पूरी घटना को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। जैसे ही अवैध वसूली कर रहे शख्स की नजर कैमरे पर पड़ी, उसके हौसले पस्त हो गए. खुद को फंसता देख वह वसूली बीच में ही छोड़कर मौके से नौ दो ग्यारह हो गया.

पीड़ित ट्रक ड्राइवर ने बताया, “मैं अपने मार्ग पर जा रहा था तभी इस व्यक्ति ने अचानक ट्रक के सामने आकर उसे रुकवा लिया.वह मुझसे पैसों की मांग कर रहा था और न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा था.

close