राजनीतिक वेंटिलेटर पर समाजवादी पार्टी-मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी

उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश अली आज गाजीपुर में अपने पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गुलाम कादिर राईनी के निधन के बाद उनके परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने परिवार के लोगों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बधवाया और बताया कि इस विषम परिस्थिति में भी वह स्वयं और भारतीय जनता पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है.

इस दौरान अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं सबसे बड़ा ईमानदार इस मामले पर उन्होंने कहा की जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने आम जनमानस को धोखा दिया है अपने झूठ और फरेब में आम जनमानस को फसाने का काम किया आज दिल्ली की जनता ने उन्हें जिस तरह से सत्ता से बाहर किया है क्योंकि वह जनता से जो वादा किए थे उस वादे पर खरे नहीं उतरे जनता के साथ बेईमानी और विश्वास घात किया उसी का परिणाम उन्हें चुनाव में मिला है इस दौरान आम आदमी पार्टी के लोग जितने भी बयान दे रहे हैं वह बे बुनियाद बात कर रहे हैं और जनता का ध्यान भटकना चाहते हैं.

अरविंद केजरीवाल के मामले पर अखिलेश यादव का कहना की भाजपा को नैतिक मृत्यु दंड मिला है इस पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को पहले अपनी चिंता करनी चाहिए क्योंकि जिस तरह से राजनीतिक वेंटिलेटर पर आज समाजवादी पार्टी है जो 2012 से लेकर 17 तक जनता के साथ किया जिसका जवाब 2017 और 2022 के चुनाव में जनता ने दिया और वही परिणाम और जवाब 2027 में भी रहेगा कांग्रेस पार्टी हो आम आदमी पार्टी हो या फिर समाजवादी पार्टी इनका काम सिर्फ राजनीतिक सुख भोगना है जनता का विश्वास और जनता की उन्नति पर इनका कोई भरोसा नहीं है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close