आम आदमी पार्टी आज प्रदेशभर में करेगी चक्काजाम:धान खरीदी की तारीख 28 फरवरी तक बढ़ाने की मांग, कहा-किसान आत्महत्या के लिए हो रहे मजबूर

धान खरीदी को लेकर आम आदमी पार्टी आज प्रदेशभर में चक्काजाम करेगी। आम आदमी पार्टी धान खरीदी की तारीख 28 फरवरी तक बढ़ाने की मांग कर रही है। पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कहा कि, राज्य सरकार की नीतियों के चलते किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं।

सरकार ने पहले 31 जनवरी तक धान खरीदी का आश्वासन दिया था, लेकिन 29 जनवरी को ही खरीदी बंद की जा रही है। इसके अलावा लाखों छोटे किसानों से जबरन रकबा समर्पण कराया जा रहा है। कई किसानों को अब तक टोकन तक नहीं मिला है।

AAP का आरोप है कि, टोकन के नाम पर भौतिक सत्यापन कर किसानों को परेशान किया जा रहा है। पार्टी की मांग है कि धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी 2026 तक की जाए। रायपुर में आम आदमी पार्टी आज नेशनल हाईवे-30 पर अभनपुर में दोपहर 12 बजे चक्काजाम करेगी।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com