आमिर खान ने खोला शादी का राज, बोले- 5 जुलाई को परिवार और करीबी दोस्तों के बीच लेंगे सात फेरे

हैदराबाद: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपने फैंस को अपनी तीसरी शादी से जुड़ी अहम डिटेल शेयर की है. आमिर खान ने एक फिल्म इवेंट में बोलते हुए बताया है कि वह गौरी स्प्रैट से होने वाली शादी कब और कहां करेंगे. साथ ही बताया कि उनकी शादी में कौन-कौन गेस्ट होंगे. आमिर जब अपनी तीसरी शादी की डिटेल दे रहे थे, तो उनके साथ पहली शादी से हुए सबसे बड़े बेटे जुनैद खान मौजूद थे. इस दौरान 3 इडियट्स के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी स्टेज पर पहुंचे और आमिर खान को गले लगाया. बता दें, आमिर खान फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी की डेब्यू फिल्म प्रीतम एंड पेड्रो के एक इवेंट में बोल रहे थे. चलिए जानते हैं आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी के बारे में क्या-क्या बताया है.

कब और कहां होगी शादी?

आमिर खान ने इवेंट में बताया, शादी हो रही है 5 जुलाई को. बहुत ही छोटी शादी है, घर पर ही कर रहे हैं. 5 जुलाई बहुत ही खास दिन है हमारे लिए. बस दोनों फैमिली हैं और कुछ खास दोस्त हैं. छोटा सा प्रोग्राम घर पर ही कर रहे हैं हम लोग. और हम सब लोगों की दुआएं चाहेंगे और हमें आशीर्वाद दें. प्रार्थना करें कि हम खुश रहें और अच्छा सफर रहे हमारा’. जब आमिर खान से उनकी शादी की गेस्ट लिस्ट के बारे में पूछा तो एक्टर ने बताया, ‘ मेरे बचपन के कई दोस्त हैं, जो इस शादी में आने वाले हैं. फैमिली फ्रेंड्स और दोनों फैमिली के रिश्तेदार मौजूद होंगे. बहुत ही छोटा प्रोग्राम है, घरेलू और घर पर ही कर रहे हैं. इसका मतलब है कि आमिर-गौरी का वेडिंग वेन्यू उनका मुंबई वाला घर ही है.

आमिर खान की तीसरी शादी

आमिर खान आने वाली 5 जुलाई को तीसरी शादी करने जा रहे हैं. आमिर खान ने पहली शादी रीना दत्ता से साल 1986 में की थी और इस शादी से उन्हें एक बेटा जुनैद और बेटी ईरा खान हुई थी. साल 2002 में आमिर और रीना अलग हो गए और फिर साल 2005 में आमिर ने किरण राव को अपनी पत्नी बनाया. इस शादी से कपल को एक बेटा आजाद हुआ. आमिर और किरण साल 2021 में आम-सहमति से अलग हो गए. अब आमिर खान 5 जुलाई को तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं. आमिर खान इस बार गौरी स्प्रैट से शादी रचाने जा रहे हैं, जिनसे उनकी दोस्ती काफी पुरानी रही है. गौरी तलाकशुदा और एक बच्चे की मां हैं. गौरी एक्टर के प्रोडक्शन हाउस आमिर खान प्रोडक्शन में काम करती हैं. इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com