धमतरी: ब्राइडल कॉम्पीटिशन और फैशन-शो में शिरकत की अभिनेत्री व नृत्यांगना सुधा चंद्रन, बोले- महिलाओं के…

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
धमतरी: अभिनेत्री और शास्त्रीय नृत्यांगना सुधा चंद्रन गुरुवार को धमतरी पहुंची थीं, जहाँ उन्होंने एक ब्राइडल कॉम्पीटिशन और फैशन-शो में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. ब्राइडल काम्पिटिशन में 10 एवं फैशन शो में 15 प्रतिभागियों ने अपनी सुंदरता, आत्मविश्वास और व्यक्तिगत शैली का प्रदर्शन किया.
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि सुधा चंद्रन ने विजेताओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया. न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन द्वारा 11 दिसंबर को अग्रसेन भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित किया और उनके सपनों को साकार करने के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सफलता में पुरुषों का सहयोग महत्वपूर्ण है और आत्महत्या एक कायरतापूर्ण कदम है.

सुधा चंद्रन ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से बातचीत भी की और अपने जीवन के प्रेरक सफर के बारे में बताया, जिसमें उन्होंने एक दुर्घटना में अपना पैर खोने के बावजूद नृत्य और अभिनय के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल किया.
इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के 100 सदस्य धमतरी सहित रायपुर, बिलासपुर, सक्ती, डभरा, महाराष्ट्र, नागपुर, लातूर सहित विभिन्न शहरो से पहुंचे थे. फाउंडेशन द्वारा आठ से 10 दिसंबर तीन दिनों तक उच्चस्तरीय शिक्षा एवं सौंदर्य प्रशिक्षण सेमीनार आयोजित किया गया है.











