थिएटर में शानदार शुरुआत के बाद ‘ऐल्फा’ की OTT रिलीज का इंतजार, नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग की चर्चा तेज

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत फिल्म ‘ऐल्फा’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल कर रही है। फिल्म की थिएटर रिलीज के साथ ही इसकी OTT रिलीज को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार नेटफ्लिक्स के पास जाने की संभावना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज से पहले नेटफ्लिक्स ने इसे सीधे OTT पर रिलीज करने के लिए करीब 215 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया था, लेकिन निर्माता यशराज फिल्म्स ने इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया। प्रोडक्शन हाउस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि फिल्म को बड़े पर्दे के अनुभव को ध्यान में रखते हुए सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जाएगा।

फिल्म की OTT रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि फिल्म का थिएटर रन पूरा होने के बाद ही इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘ऐल्फा’ ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 9 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 15.80 करोड़ रुपये रहा। अब सभी की नजरें फिल्म के वीकेंड प्रदर्शन पर टिकी हैं, जिससे इसके आगे के कारोबार का अनुमान लगाया जाएगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com