Korba : दर्री में डांस-विवाद के बाद जमकर मारपीट और तोड़फोड़.. चौथिया आये लोगों पर बरसाए गए डंडे, मामला दर्ज

कोरबा: जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगल भवन में चौथिया कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट की घटना सामने आई है.जानकारी के अनुसार बिलासपुर से चौथिया में शामिल होने आए लोगों और घरातियों के बीच डीजे पर डांस करते समय विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया.इस दौरान कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई.
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान डीजे पर गाना चल रहा था और दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग खुशी में डांस कर रहे थे। इसी बीच डांस करते समय दुल्हन पक्ष के एक युवक के साथ धक्का-मुक्की हो गई. मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई. मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट के दौरान चारपहिया वाहन और बाइक में भी तोड़फोड़ की गई. बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले युवक कोरबा के रहने वाले हैं, जबकि घायल हुए लोग बिलासपुर क्षेत्र से चौथिया में शामिल होने आए थे.
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट करने वाले युवक फरार हो गए थे.घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है.











