सोनीपत में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; 5 दोस्तों की मौत… शादी से लौट रहे थे सभी

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में एक दर्दनाक हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां पल भर में छीन लीं. शादी समारोह से लौट रहे युवकों की काली स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही पांचों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए. सभी युवक रोहतक जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे और गांव भावड से समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सोनीपत जिले में घडवाल से भावड रोड पर HR 98 B 9988 नंबर की काली स्कॉर्पियो डिसबैलेंस होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. गाड़ी में कुल सात युवक सवार थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इस हादसे में गोलू (गांव घुसकानी, रोहतक), अंकुश पुत्र जयपाल (गांव खिडवाली), दीपक (गांव खिडवाली) और साहिल पुत्र सतबीर (गांव खिडवाली) और सागर की मौत हो गई.

इलाके में पसरा मातमी सन्नाटा

पांचों युवकों की असमय मौत की खबर मिलते ही गांव खिडवाली, घुसकानी और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. इस हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के कारणों का पता करने में जुट गई. इंस्पेक्टर धर्मवीर के अनुसार, ये युवक रोहतक के दो गांवों के रहने वाले हैं और एक शादी समारोह में शामिल होने गांव भावड पहुंचे थे और जब वह वापिस लौट रहे थे, तभी वह हादसे का शिकार हो गए. इस घटना में पांच युवकों की मौत हो गई है, जबकि दो दोस्त घायल हैं.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com