भिलाई निगम कर्मियों की 25 मांगों पर सहमति

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए गठित संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई। इसमें कई मांगों पर सहमति बनी। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में छ.ग. स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ और छ.ग. कर्मचारी कांग्रेस संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में 25 सूत्रीय मांगों पर गहन चर्चा के बाद निर्णय लिए गए। कुछ मांगें निगम स्तर पर और अधिकांश शासन स्तर पर कारवाई के लिए भेजी गई हैं। कर्मचारी समस्याओं पर चर्चा के लिए परामर्शदात्री समिति की बैठक अब हर 2 माह में होगी। पहले यह 3 माह में एक बार तय थी। एलएसजीडी डिप्लोमा पास 47 कर्मचारियों को दो वेतनवृद्धि का लाभ दिया जा रहा है।

11 कर्मचारियों के लिए संचालनालय को पत्र भेजा गया। निगम में रिक्त पदों पर तत्काल पदोन्नति के लिए बैठक की गई। डाटा एंट्री ऑपरेटर, लाईनमेन, वाहन चालक आदि तकनीकी पदों का चैनल निर्धारण कर पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। एनपीएस राशि हर माह खाते में जमा की जाएगी। वर्तमान में यह 2-3 माह के अंतराल में हो रहा है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com