अजय देवगन ने कहा ‘हॉरर फ़िल्म आएगी’, ‘सरदारजी’ के निर्देशक के साथ हाथ मिलाया

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को आखिरी बार ‘दे दे प्यार दे 2’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई. अजय देवगन लंबे वक्त से अपनी पॉपुलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. ‘दृश्यम 3’ फिल्म का काम पूरा हो चुका है और 2 अक्टूबर 2026 को थिएटरों में ये दस्तक देगी. इसी बीच अजय देवगन अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में लग गए हैं. अजय देवगन एक बार फिर हॉरर जॉनर में हाथ आजमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इन दिनों अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ और ‘हैवान’ काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. ऐसे में अजय देवगन भी हॉरर जॉनर में वापस लौट रहे हैं और इसके लिए उन्होंने जाने-माने फिल्ममेकर रोहित गुजराज के साथ हाथ मिलाया है.

‘दृश्यम 3’ सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर फिल्म है, जो रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसके बाद अजय देवगन ‘सरदारजी’ के डायरेक्टर रोहित जुगराज के साथ मिलकर एक हाई-कॉन्सेप्ट जॉनर फिल्म पर काम करने जा रहे हैं. इस अपकमिंग हॉरर फिल्म को कुमार मंगत प्रोड्यूस करने जा रहे हैं, जिसका टाइटल अभी तक रिवील नहीं किया गया है. इसे एक हाई-कॉन्सेप्ट हॉरर कहानी के तौर पर देखा जा रहा है, जिसका सिनेमैटिक स्केल काफी बड़ा होगा.

हॉरर जॉनर में अजय देवगन की वापसी
पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया कि अजय देवगन, रोहित गुजराज के साथ एक हॉरर फिल्म ला रहे हैं. इसकी कहानी काफी माहौल बनाने वाली है, जो इसे आम हॉरर फिल्मों से अलग बनाएगी. इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग लंदन में होगी. मेकर्स अभी प्री-प्रोडक्शन के काम में पूरी तरह से जुटे हुए हैं, जिसमें वो फिल्म के मेन टेक्निकल डिपार्टमेंट और स्क्रीनप्ले को फाइनल कर रहे हैं. साथ ही, फिल्म के लिए कास्टिंग का काम भी चल रहा है.

शैतान थी आखिरी हॉरर फिल्म
ये प्रोजेक्ट इसलिए भी खास है क्योंकि इसके साथ अजय देवगन 2024 की फिल्म ‘शैतान’ के बाद एक बार फिर हॉरर जॉनर में वापसी कर रहे हैं. अजय का एक बार फिर से पूरी तरह हॉरर फिल्मों में लौटना, फैंस के लिए काफी मजेदार एक्सपीरियंस होने वाला है. इस फिल्म का टाइटल भी काफी दिलचस्प बताया जा रहा है, जिसे फिल्म के मेकर्स जल्द ही सबके सामने लाने की प्लानिंग कर रहे हैं.

इसी साल जुलाई में फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है. वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय इस समय मुंबई में अक्षय कुमार के साथ ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग कर रहे हैं. रोहित शेट्टी की ये फ्रेंचाइजी 2027 में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com