आकाश तिवारी बने रायपुर निगम के नेता प्रतिपक्ष:10 महीने बाद सुलझा विवाद, निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने जारी किया आदेश

रायपुर नगर निगम की राजनीति में पिछले 10 महीनों से चल रहा विवाद आखिरकार थम गया है। निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने मंगलवार को आदेश जारी कर आकाश तिवारी को नया नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। उनके नाम पर मुहर लगते ही निगम की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है।

आकाश तिवारी ने संदीप साहू की जगह ली है, जो पिछले कार्यकाल में इस पद पर थे। नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर कांग्रेस पार्षदों के बीच पिछले कई महीनों से मतभेद बने हुए थे। संगठन ने सामान्य सभा की बैठक से पहले फैसला लेकर इस विवाद को सुलझाने का काम किया है।

आकाश तिवारी करेंगे आधिकारिक रूप से विपक्ष का नेतृत्व

जारी आदेश के अनुसार, आकाश तिवारी अब निगम की अगली सामान्य सभा में आधिकारिक रूप से विपक्ष का नेतृत्व करेंगे। पिछले 10 महीनों से नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर कांग्रेस खेमे में खींचतान चल रही थी। कई दावेदारों के नाम पर चर्चा हुई, लेकिन अंतिम सहमति नहीं बन पा रही थी।

आखिरकार संगठन ने आकाश तिवारी के नाम पर भरोसा जताकर इस लंबे विवाद पर विराम लगा दिया है। वहीं, इस फैसले के बाद निगम की राजनीति में नई स्थिति बनती दिख रही है। कई पार्षदों ने आकाश तिवारी की नियुक्ति का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि अब विपक्ष की आवाज और मजबूती से सदन मेंगूंजेगी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close