900 KM रेंज और 10 मिनट में चार्ज, आ गई धांसू इलेक्ट्रिक कार, जानें कब होगी भारत में एंट्री?

BMW ने अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान i3 को पेश किया है, जो कंपनी के नए Neue Klasse प्लेटफॉर्म पर बनी है. यह इस नई EV सीरीज की दूसरी कार है, इससे पहले iX3 को पिछले साल पेश किया गया था. नई i3 का पहले वाली i3 हैचबैक से कोई संबंध नहीं है. यह एक पूरी तरह अलग और नई कार है, जिसे शुरू से ही इलेक्ट्रिक वाहन के रूप में डिजाइन किया गया है. यह कार आने वाले समय में BMW की 3 Series के डिजाइन और दिशा की झलक भी दिखाती है.
नई i3 का प्रोडक्शन अगस्त 2026 से जर्मनी के म्यूनिख प्लांट में शुरू होगा. यूके में इसकी डिलीवरी 2026 के अंत तक शुरू हो जाएगी, जबकि अमेरिका में 2027 में आएगी. भारत में पहले iX3 आने की उम्मीद है और उसके बाद i3 को लॉन्च किया जा सकता है
बैटरी और रेंज











