IAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, एक साथ हुए 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

ओडिशा की ब्यूरोक्रेसी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है। निदेशक और अतिरिक्त सचिव समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश राज्य सरकार ने 27 अक्टूबर को जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निर्देश दिया गया है।

डॉ पोमा टुडू को डायरेक्टर एग्रीकल्चर एंड फूड प्रोडक्शन पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें एमडी ओडीशा स्टेट काजू डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इससे पहले वह अतिरिक्त सचिव एसटी और एससी विभाग, एम&एम बीसीडब्ल्यू विभाग, आयुक्त खाद्य सुरक्षा और एमडी टीडीसीसीओएल पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इन आईएएस अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार 

तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण के निदेशक पद पर कार्यरत चक्रवर्ती सिंह राठौड़ को बागवानी निदेशक का अतिरिक्त प्रभाव सौंपा गया है। ओडिशा एग्रो इंडस्टरीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद का एडिशनल चार्ज सुब्र कुमार पांडा को सौंपा गया है, जो पहले निदेशक मृदा संरक्षण एवं जल ग्रहण विकास पद पर कार्यरत थे। संग्राम केशरी महापात्र को आरडीसी (एनडी) संबलपुर पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने अध्यक्ष (प्रभारी) WODC पद का एडिशनल चार्ज भी मिला है।

इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ

गृह विभाग के अतिरिक्त सचिव पद पर कार्य प्रणय छोटराय को एमडी, ओएमएफईडी पद पर नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी डॉ गवली पराग हर्षद को केंद्र प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने पर नेशनल हेल्थ मिशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। विजय अमृता कुलांगे निदेशक कृषि एवं खाद्य उत्पादन जो एमडी ओएमएफईडी पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, उन्हें आरडीसी (एसडी) ब्रह्मपुर पद की जिम्मेदारी दी गई है। बीडीए वीसी पद पर शुभम सक्सेना को नियुक्त किया गया है, जो वर्तमान में कृषि एवं खाद्य उत्पादन के निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close